{"_id":"65d3943e0346fd1609081761","slug":"people-angry-over-installation-of-gate-in-the-street-created-a-jam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112962-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गली में गेट लगाने से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गली में गेट लगाने से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Mon, 19 Feb 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
गली में गेट लगाने से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
- लोगों पर पीटने का आरोप, पुलिस ने रुकवाया निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के ज्योती रोड पर सोमवार की सुबह गली बंद किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान गली में गेट लगा रहे लाेगों की ओर से हाथापाई भी की गई। आक्रोशित लाेगों ने औंछा रोड पर अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने काम रुकवाया। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक स्थानीय निवासी की ओर से कुछ लोगों के साथ जेसीबी से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए काम रोके जाने के लिए कहा। लोगों का कहना था कि गेट लगने से रास्ता बंद हो जाएगा। बलवीर सिंह ने बताया कि गेट लगाए जाने से गली बंद हो जाएगी। वह लोग इस बारे में बातचीत कर ही रहे थे। तभी विपक्षी लोगों ने आकर उसे पीटना शुरू कर दिया। झगड़ा होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विरोध कर रहे लोग औंछा रोड पर पहुंचे और अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लाेग काम रुकवाए जाने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने काम निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिववीर की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।