फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People angry due to power cut

Agra News: बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश

Tue, 03 Jan 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
People angry due to power cut
किशनी। भीषण सर्दी में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। रोजाना 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। व्यापार प्रभावित होने पर व्यापार मंडल ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

किशनी को तहसील का दर्जा होने के बाद भी 20 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। नगर व क्षेत्र में हर दो घंटे के बाद दो घंटे की रोस्टिंग की जा रही है। जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली पर निर्भर व्यापारी सुबह दुकान पर आते हैं तो बिजली न होने से इंतजार में बैठे रहते हैं। चौबीस घंटे में 10 से 12 घंटे बिजली ही मिल पा रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता का कहना है कि रोस्टिंग के समय लाइनमैन बिजली नहीं जोड़ते हैं। जब बिजली आ जाती है तब लाइनमैन फॉल्ट सही करने निकलते हैं जिससे बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत ऊर्जा मंत्री से करने की चेतावनी दी है। अवर अभियंता विवेक कुशवाहा ने बताया कि आपूर्ति के समय फॉल्ट सही करने की शिकायत उनके पास भी आई है। वह लाइनमैन को निर्देश देकर सुधार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed