फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pension of 3635 widows stuck due to the work of hackers

Agra News: हैकर्स की करतूत से 3635 विधवाओं पेंशन अटकी

Fri, 29 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pension of 3635 widows stuck due to the work of hackers
कासगंज। साइबर हैकरों की करतूत से जिले की 3635 विधवाओं की पेंशन अटक गई है। साइबर हमले के बाद महिलाओं के आधार कार्ड गुम हो गए हैं। प्रोबेशन विभाग से 24105 महिलाएं पेंशन लेकर जीवनयापन कर रही हैं। पेंशन अटकने से वे परेशान हैं।शासन से निराश्रित महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रोबेशन विभाग के माध्यम से पेंशन दी जाती है। यह पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है। योजना की पारदर्शिता के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया। महिलाओं ने इसके बाद अपने आधार की काॅपी कार्यालय में जमा कराई ताकि उनको पेंशन मिल सके। साइबर हमले के बाद पोर्टल से 3635 महिलाओं का डाटा गायब हो गया। इन महिलाओं की पेंशन अक्तूबर माह में भेजी जानी थी, लेकिन डाटा गायब हो जाने से इनकी पेंशन अटक गई। इससे ये महिलाएं पेंशन न आने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed