{"_id":"65e4c1e3a9476afe110d3f60","slug":"pedestrians-face-problems-due-to-repair-work-at-the-crossing-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112038-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्रासिंग पर मरम्मत कार्य होने से राहगीरों को हुई दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्रासिंग पर मरम्मत कार्य होने से राहगीरों को हुई दिक्कतें
Mon, 04 Mar 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। कानपुर रेल मार्ग के पटियाली रेलवे क्रासिंग पर रविवार को मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके कारण क्रासिंग से आठ घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। यहां से गुजरने वाले वाहनों को दो किलोमीटर घूम कर रम्पुरा-धुमरी मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। वहीं राहगीरों और बाइक सवारों को खासी दिक्कतें हुईं।
रेलवे क्रासिंग के गेट संख्या 217 पर रेलवे ने सुबह 9 बजे से मरम्मत का कार्य शुरू किया। कर्मियों के द्वारा रेलवे लाइनों की मशीनों के माध्यम से पैकिंग का कार्य किया गया। जिसके कारण पटियाली-सिढ़पुरा से होकर जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहा। पैदल गुजरने वाले राहगीर फाटक के नीचे होकर रेलवे ट्रैक से होकर निकले। वहीं बाइक सवार और साइकिल सवार भी साइकिल को उठाकर ट्रैक को पार करते रहे। लेकिन बड़े वाहन चालकों की क्रासिंग बंद होने के कारण मुसीबत बढ़ गई। उनके द्वारा वाहनों को रम्पुरा-धुमरी मार्ग होकर गुजरा गया। उन्हें दो किलोमीटर घूम कर जाना पड़ा। अधिक दूरी तय करने के साथ ही उन्हें सफर में अधिक समय भी लगा। देर शाम रेलवे कर्मियों ने ट्रैक के मरम्मत का कार्य पूरा किया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद क्रासिंग से वाहनों को गुजरा गया। जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ नरेश कुमार मीणा ने बताया कि कार्य को पूरा करने के बाद क्रासिंग को जन सामान्य के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।