फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Peanut stuck in the child lungs doctors saved his life by operation in firozabad

Firozabad: फेफड़ों में फंसा मूंगफली का दाना, झोलाछाप निमोनिया का करता रहा इलाज, ट्रामा सेंटर में बची जान

Wed, 04 Jan 2023 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

बच्चे ने मूंगफली का दाना निगल लिया था, जो उसके फेफड़ों में फंस गया। जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे झोलाछाप के पास ले गए। उसने निमोनिया बता दिया। तकलीफ बढ़ने पर परिजनों ने बच्चे को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। तब जाकर उसकी जान बच सकी। 

विज्ञापन
Peanut stuck in the child lungs doctors saved his life by operation in firozabad
ऑपरेशन से निकाला गया मूंगफली का दाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीम हकीम खतरा-ए-जान यानि ऐसा व्यक्ति जिसके पास अल्पज्ञान है, उसके उपचार से मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। फिरोजाबाद में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल के बच्चे ने मूंगफली का दाना निगल लिया था। मूंगफली का दाना फेंफड़ों में फंसने से सांस फूलने लगी तो परिजन कस्बा के ही झोलाछाप के पास इलाज कराने ले गए। 

विज्ञापन


झोलाछाप ने बच्चे को निमोनिया बताकर उसका इलाज शुरू कर दिया। बच्चे को तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो परिजन प्राइवेट ट्रामा सेंटर लाए। चिकित्सकों ने जांच की। इसके बाद पता चला कि उसके फेफड़ों में मूंगफली का दाना फंसा है। चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर बच्चे के फेफड़े से मूंगफली का दाना निकाला। तब जाकर बच्चे की जान बच सकी।
विज्ञापन


एटा जिले के कस्बा अवागढ़ निवासी डेढ़ साल का आरव ने मूंगफली का दाना निगल लिया था। दाना आरव के फेंफड़ों में फंस गया था। इससे सांस फूलने के साथ लगातार खांसी आने लगी। परिजन कस्बा के एक झोलाछाप के पास ले गए। यहां पर निमोनिया समझकर बच्चे का इलाज शुरू कर दिया। फेफड़ों में जब यह दाना फूल गया तो सांस लेने में तकलीफ होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Peanut stuck in the child lungs doctors saved his life by operation in firozabad
चिकित्सकों ने बचाई बच्चे की जान - फोटो : अमर उजाला

दूरबीन विधि से किया ऑपरेशन 

परिजन बुधवार की सुबह चार बजे बच्चे को फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में लेकर आए। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भानुप्रताप ने सिटी स्कैन कराया तो बालक के फेंफड़ों में मूंगफली का दाना फंसा था। इसके बाद डॉ. भानुप्रताप, डॉ. डीसी शर्मा ने दूरबीन विधि से बच्चे का ऑपरेशन किया। 20 मिनट के ऑपरेशन में बच्चे के फेफड़े से मूंगफली का दाना निकाला। 

डॉ. भानुप्रताप ने बताया कि मूंगफली का दाना फेंफड़ों में फंसकर फूल गया था। इस कारण सांस की नली रुकती जा रही थी। अगर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो सांस पूरी तरह रुक जाती। बालक को गंभीरवस्था में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद बालक की जान बच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed