{"_id":"6a193ccbfa45e06322073c29","slug":"peacock-dies-during-rescue-after-being-injured-in-storm-in-fatehpur-sikri-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर के लिए आंधी बन गई काल: पेड़ की डाली में फंस गया राष्ट्रीय पक्षी, रेस्क्यू के दौरान तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर के लिए आंधी बन गई काल: पेड़ की डाली में फंस गया राष्ट्रीय पक्षी, रेस्क्यू के दौरान तोड़ दिया दम
Fri, 29 May 2026 12:44 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 29 May 2026 12:44 PM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के डाबर गांव में आंधी के दौरान पेड़ की डाली टूटने से घायल मोर रेस्क्यू के दौरान नीचे गिरकर दम तोड़ गया। ग्रामीणों ने बचाने का पूरा प्रयास किया और बाद में राष्ट्रीय पक्षी का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
पेड़ की डाली टूटने से घायल हुआ मोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी एक राष्ट्रीय पक्षी के लिए काल बन गई। थाना क्षेत्र के ग्राम डाबर में शीशम के पेड़ पर बैठा एक मोर तेज हवा के चलते डाली टूटने से उसमें फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह जब ग्रामीणों ने मोर को पेड़ पर फंसा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए मोर को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद कुछ युवक पेड़ पर चढ़े और सावधानीपूर्वक टूटी टहनी को हटाया।
टहनी हटते ही घायल मोर नीचे जमीन पर आ गिरा। ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण मोर ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मोर की मौत से गांव में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में दुख का माहौल बना रहा।