{"_id":"5a7b08304f1c1b187e8b4dc6","slug":"peacock-died-in-mathura-accidentally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में संकट में राष्ट्रीय पक्षी, दो माह में मर चुके 15 से अधिक मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में संकट में राष्ट्रीय पक्षी, दो माह में मर चुके 15 से अधिक मोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टाउनशिप (रिफाइनरी)
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
मोर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान पर बन आई है। रिफाइनरी क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर में आए दिन मोर मर रहे हैं। बीते दो माह में करीब 15 मोर मर चुके हैं।
कोयला अलीपुर में यमुना किनारे प्राचीन घाट है। इस घाट के आसपास मोर मर रहे हैं। बीते दो माह में इस क्षेत्र में 15 से अधिक मोर मर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कुछ कुत्ते मोरों पर झपट्टा मारकर उसको घायल कर देते हैं। इसके बाद जानवर उसका भक्षण करते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोरों के साथ लगातार हो रही इन घटनाओं से प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं। इस संदर्भ में एसडीएम सदर क्रांतिशेखर ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
वो पता लगाकर समस्या का निराकरण कराएंगे। सामाजिकी वानिकी प्रभागीय अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मोरों के मरने की घटनाएं बड़ी बात हैं। ये बात उनके संज्ञान में नहीं थी। वो इस मामले में तत्काल जांच कराकर इन घटनाओं को रोकने का प्रयास करेंगे।