{"_id":"62a4d84224fa2e341e7672bb","slug":"pcs-pre-12200-participants-will-sit-in-two-shifts-at-27-centers-mainpuri-news-agr5365802166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 27 केद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 27 केद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस प्री परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के 27 केंद्रों पर आज पीसीएस (प्री) परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें दो पालियों में 12200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सिटिंग प्लान की व्यवस्था की गई है। तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आज पीसीएस (प्री) परीक्षा जिले के 27 केंद्रों पर होगी। सभी परीक्षा केंद्रों की शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीएम के निर्देश दिए हैं कि परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
खुफिया विभाग अलर्ट
परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग के साथ साइबर सेल को अलर्ट किया गया है। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। एसपी कमलेश दीक्षित ने अफवाहों को सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की सलाह दी है। कहा कि किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इन पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र पर डिजीटल कैमरा, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, केलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक आदि उक्त सामिग्री परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे। केंद्रों के आस-पास संचालित फोटो स्टेट की दुकाने बंद रहेंगी।