{"_id":"5e5564458ebc3ef3c8145358","slug":"pcs-officer-wife-alligantion-on-husband-harassment-complaint-to-pm-by-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस अधिकारी पर पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस अधिकारी पर पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिकायत
Wed, 26 Feb 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय पर पत्नी संगीता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधिकारियों को ट्वीट करके कार्रवाई की गुहार की है।
बलिया निवासी संगीता की शादी वर्ष 2006 में शास्त्रीपुरम निवासी अमरेश पांडेय से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। संगीता के मुताबिक, तीन साल पहले अमरेश का पीसीएस में चयन हो गया। इस समय फिरोजाबाद में उपायुक्त उद्योग हैं। उनका पति से विवाद चल रहा है। इस कारण घर के भूतल पर पति परिवार सहित रहते हैं, जबकि संगीता पहली मंजिल पर बच्चों के साथ रहती हैं।
संगीता का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद अमरेश ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट करते हैं। इसको लेकर घर में विवाद शुरू हो गए। 22 दिसंबर, 2019 को वह बाजार गईं थीं। लौटकर आने पर पति ने घर में नहीं घुसने दिया।

Trending Videos
पुलिस को बुलाया तब पति ने गेट खोला। 16 जनवरी को अमरेश कमरे में आ गए। उन्होंने मारपीट की। किसी तरह दूसरे कमरे में छिपकर जान बचाई। इसकी शिकायत संगीता ने एसएसपी से की। मामले की जांच सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने की। बाद में महिला थाना में काउंसलिंग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
संगीता ने सोमवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी को ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की। उधर, अमरेश पांडेय का कहना है कि इस तरह का मामला नहीं है। पत्नी गृहणी हैं। उन्हें ट्विटर एकाउंट चलाना नहीं आता है। यह किसी की साजिश है।
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह का कहना है कि संगीता ने पति पर मारपीट और बिना बताए घर से चले जाने का आरोप लगाया है। वहीं अमरेश भी पत्नी पर बिना बताए जाने के आरोप लगा रहे हैं। दोनों की एक काउंसलिंग हो चुकी है। अब अगली तारीख पर फिर से बुलाया गया है।