फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Payment will be made after checking the quality of construction work

Agra News: निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद होगा भुगतान

Sat, 31 May 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Payment will be made after checking the quality of construction work
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12 बजे हुई जिला पंचायत की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का मुद्दा छाया रहा। अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की पूरक कार्य योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही, किसी भी संशोधन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को सदस्यों ने अस्वीकार करते हुए उन्हें बोर्ड की आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिए। एक महत्वपूर्ण निर्णय में, जिला पंचायत कार्यालय में जर्जर भवन को एक सप्ताह के भीतर हटाने का फैसला किया गया। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को 3 दिन में भवन का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में सदस्य शाहरुख राज ने क्षेत्र में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं के संबंध में भी अपनी मांगें रखीं। सदस्य अभय यादव ने ढकपुरा-भरगैन रोड से नगला मोहन मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्युत आपूर्ति और रतनपुर-फतियापुर पशु चिकित्सालय बंद रहने की शिकायत भी सदन में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए और सदस्यों को अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह ने किया। इस दौरान डीडीओ विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, सदस्य शिवानी, सितारा कश्यप, आराम सिंह शाक्य, सोनूवाला, मुर्सलीन, कमल सिंह टैनी, पूनम, अवनीश कुमार सोलंकी, भावना राजपूत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed