फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Payment of Rs 1.55 crore as compensation to farmers

Agra News: किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में 1.55 करोड़ रुपये का भुगतान

Sat, 03 Aug 2024 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 1.55 crore as compensation to farmers
कासगंज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पिछले वर्ष खरीफ की फसलों में 3262 किसानों को दैवीय आपदा व अन्य कारणों से नुकसान हुआ। इसके बदले में 1.55 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का वितरण किसानों को किया गया। इस वर्ष फसल बीमा के लिए तिथि को बढ़ा गया है। किसान 10 अगस्त तक फसल का बीमा करा सकते हैं।खरीफ की फसलों में धान, मक्का और बाजरा की फसल को अधिसूचित किया गया है। धान की फसल के लिए 1722 रुपये, मक्का की फसल के लिए 1182 व बाजरा 1272 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम अदा कर बीमा कराया जा सकता है। ऋणी कृषक अपने किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से ही प्रीमियम की धनराशि कटवाकर अपनी फसलों को बीमित करा सकते है। जो किसान लाभ लेना नहीं चाहते हैं 4 अगस्त तक ऑप्ट आउट फॉर्म दे दें। जबकि गैर ऋणी किसान फसल बीमा अपने खाताधारक बैंक, जनसेवा केंद्र या नामित बीमा कंपनी के अधिकृत एजेंट से करा सकते है। फसल प्रभावित होने के 72 घंटे पहले देनी होती है सूचना प्राकृतिक आपदा से फसल प्रभावित होने पर 72 घंटे में अंदर टोल फ्री नंबर-14447, 1800889686 पर या संबंधित बैंक शाखा, नामित बीमा कंपनी, कृषि विभाग के जनपद, तहसील या विकास खंड स्तर पर सूचना दें। इससे फसलों का राजस्व व कृषि विभाग के कर्मी निरीक्षण रिपोर्ट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed