{"_id":"6837fae4200971a1640d502c","slug":"pay-house-tax-and-property-tax-should-be-careful-corporation-will-run-a-campaign-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गृहकर और संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले हो जाएं सावधान, निगम चलाएगा अभियान; ये रखा गया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गृहकर और संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले हो जाएं सावधान, निगम चलाएगा अभियान; ये रखा गया लक्ष्य
Thu, 29 May 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 11:42 AM IST
सार
आगरा नगर निगम गृहकर और संपत्ति कर वसूलने के लिए अभियान चलाएगा। वसूली के लिए125 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम सीमा में 3,97,644 संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें से महज 85 हजार ही गृहकर और संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। नगर निगम बाकी बचे और छूटे हुए भवनों पर 21 जून तक अभियान चलाकर टैक्स लगाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि गृहकर से छूटे भवनों पर 21 जून तक अभियान चलाकर करारोपण के आदेश राजस्व कर्मियों को दिये हैं। जो भी राजस्व कर्मी 21 जून तक काम नहीं कर पाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। रोस्टर बनाकर सभी वार्डों में एक साथ काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बोगस और दोहरे करारोपण के मामलों को भी दोबारा सर्वे कराकर इसी अवधि में समाप्त कर लिया जाए। 21 जून के बाद सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक और राजस्व निरीक्षकों को यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि उन्होंने नियत अवधि में दिये गये टास्क को पूरा कर लिया है। उनके क्षेत्र में कोई भवन टैक्स से छूटा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
125 करोड़ रुपये है गृहकर वसूली का लक्ष्य
वर्ष 2025-26 के लिए आगरा नगर निगम ने 125 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा है जो पिछले साल से 25 करोड़ रुपये अधिक है। लोहामंडी जोन-1 को 30.21 करोड़, ताजगंज जोन-2 को 28.34 करोड़, छत्ता जोन को 29.30 करोड़ रुपये और हरीपर्वत जोन को 37.13 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उन्हें 12 फीसदी ब्याज के साथ टैक्स जमा करना होगा।