फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pawan became the district president of Brahmin Kalyan Sabha

Agra News: पवन बने ब्राह्मण कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष

Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pawan became the district president of Brahmin Kalyan Sabha
सोरोंजी में ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में मौजूद  नवनियुक्त पदा​धिकारी व  संस्थापक शरद पांडेय
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष पवन वशिष्ठ और नगर अध्यक्ष धनदीप दघिर्रा को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री हरिओम पचौरी के अनुसार नवगठित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पवन वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष अतुल निर्भय, शूकरक्षेत्र नगर अध्यक्ष धनदीप दघिर्रा लालू, नगर महामंत्री अर्जुन मिश्रा, उपाध्यक्ष हिमांशु पचौरी, मनोज पुरबिया और कोषाध्यक्ष अंशुल राम लोटा बनाए गए। वहीं, संगठन मंत्री आकाश दुबे और रोहित तिवारी, संयोजक प्रमोद तिवारी महाकाल, सह-मंत्री पारस दीक्षित, मीडिया प्रभारी कन्हैया राम लोटा, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु उपाध्याय, सदस्य विष्णु निर्भय और अभिषेक चतुर्वेदी होंगे। संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे और सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी ने सभी के उद्देश्य और दायित्वों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक ने भी अपने विचार रखे। बैठक में प्रदेश संयोजक पवन दुबे, सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, उपेंद्र उपाध्याय, हार्दिक वशिष्ठ, गगन कोठेवार, उमाशंकर पाराशर, राम भजन तिवारी आदि मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed