{"_id":"63a5edb0a2381473f864a449","slug":"paush-amavasya-bathing-of-faith-on-the-ganges-ghats-donated-kasganj-news-agr5579010177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष अमावस्या: गंगा घाटों पर आस्था का स्नान, किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष अमावस्या: गंगा घाटों पर आस्था का स्नान, किया दान
विज्ञापन
कासगजं/सोरोंजी। पौष अमावस्या के अवसर पर सुबह घने कोहरे व गलन की परवाह किए बिना सूर्योदय से पूर्व ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए। स्नान से पूर्व श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराकर तीर्थ पुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराए। उन्हें दान- दक्षिणा देकर आशीष ग्रहण किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर पैरावनी की व दूध चढ़ाया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर परिक्रमा मार्ग में बैठे निर्धन व सन्यासियों को अन्न वस्त्र व तिल गुड़ से बने सामान का दान किया। वहीं, कछला, कादरगंज, लहरा आदि घाटों पर भक्तों ने दान पुण्य और गंगा मां की पूजा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
गंगा स्नान को आए श्रद्धालु योग मार्ग स्थित अपने-अपने गुरुओं के आश्रम पहुंचे। आश्रमों में अपने गुरु को शीश नवाकर वहां मौजूद महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र चलाया। महात्माओं को तिल गुड़ की गजक व कंबल बांटे, महेश दयानंद सोहम आश्रम, स्वामी अमृतानंद आश्रम, ब्रह्मानंद सोहम आश्रम, टाटिया बाबा आश्रम, भूदत्त आश्रम, नागालैंड आश्रम आदि में अन्न क्षेत्र चलाए गए।
मंदिरों में दर्शन कर मनौती मांगी
सोरोंजी। श्रद्धालु क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचे। भगवान वराह को प्रसाद चढ़ाकर आरती उतारी व अपनी सुख संपन्नता का आशीष मांगा। अन्य मंदिरों रघुनाथ जी, द्वारिका धीश, बालाजी, सोमेश्वर, सिद्ध विनायक, सिद्ध हनुमान, योगेश्वर, बटुकनाथ, पंच महाशक्ति, 84 घंटे वाली मां, श्याम वराह, मानस मंदिर, गंगा माता, सीताराम जी मंदिर, भागीरथ गुफा आदि में भी देर शाम तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।