फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patna-Bandra reached Agra six hours late due to fog, Gatimaan, Shatabdi, Jhelum also remained late

कोहरे में धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार: छह घंटे देरी से पहुंची पटना-बांद्रा, गतिमान, शताब्दी, झेलम भी रही लेट

Fri, 30 Dec 2022 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 09:08 PM IST
सार

आगरा फोर्ट स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में पटना से चलकर बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन छह घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। मरुधर एक्सप्रेस एक घंटा, जन साधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और आसनसोल-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचीं।

विज्ञापन
Patna-Bandra reached Agra six hours late due to fog, Gatimaan, Shatabdi, Jhelum also remained late
रेलवे पर कोहरे की मार - फोटो : Social Media

विस्तार

रेलवे ट्रैक पर तड़के से छाया घना कोहरा दोपहर तक रहा। इस कारण अप और डाउन की दो दर्जन यात्री गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आगरा पहुंचीं। यात्रियों को सर्दी में प्लेटफॉर्म से लेकर वेटिंग रूम तक इंतजार करना पड़ रहा है। शाम को पहुंचने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। पटना-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस छह घंटे तो गतिमान और शताब्दी भी एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं। कोहरे से ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के छाए घने कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनें रेंग-रेंगकर चलीं। वहीं भोपाल शताब्दी एक घंटा, पंजाब मेल डेढ़ घंटा, निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस एक -एक घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 4:30 घंटे, निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम-1:30 घंटे, गतिमान एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस ढाई घंटा, जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस दो घंटा देरी से चलीं। 
विज्ञापन


इसके अलावा योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस सवा घंटा, नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट दो घंटा, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-निजामुद्दीन मुंबई राजधानी एक घंटा, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, केरला एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चलीं। कोटा-पटना एक्सप्रेस व प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा फोर्ट स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में पटना से चलकर बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन छह घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। मरुधर एक्सप्रेस एक घंटा, जन साधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और आसनसोल-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed