फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patiyali Election Result 2022 Kasganj Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi    

Kasganj Election Result: पीएम मोदी का इस सीट पर नहीं चला जादू, भाजपा को मिली करारी हार

Thu, 10 Mar 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 06:33 PM IST
सार

कासगंज की पटियाली विधानसभा उस समय चर्चा में आई, जब यहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा की। माना जा रहा था कि पीएम मोदी की जनसभा के बाद जनता का रुख बदलेगा, लेकिन चुनाव नतीजों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन
Patiyali Election Result 2022 Kasganj Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi    
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पटियाली विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी विधायक ममतेश शाक्य को हार का सामना करना पड़ा। पटियाली की सीट जीतने के लिए विधानसभा क्षेत्र के दरियावगंज इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली हुई। रैली के बावजूद 'मोदी मैजिक' पटियाली में काम नहीं आया। माना जा रहा है कि इसका प्रत्याशी को लेकर लोगों में असंतोष था। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के असंतोष का प्रत्याशी को सामना भी करना पड़ा। जिसके वीडियो भी वायरल हुए। भाजपा के नेताओं ने पटियाली विधानसभा में कमजोरी की स्थिति की रिपोर्ट शीर्ष नेताओं को दी, तो शीर्ष नेताओं के द्वारा पटियाली की सीट को जीतने के लिए रणनीति बनाई गई। इसी रणनीति के तहत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 11 फरवरी को आयोजित की गई और इस रैली में 9 विधानसभाओं के लोग पहुंचे। 9 विधानसभाओं के लिए प्रधानमंत्री योगी ने प्रत्याशी को जिताने की अपील की थी।
विज्ञापन


पटियाली में जनसभा भाजपा प्रत्याशी की स्थिति बेहतर बनाने के लिए ही आयोजित हुई। पीएम की रैली के बाद भाजपा प्रत्याशी की स्थिति में सुधार हुआ। लोग मानते हैं कि पीएम की रैली पटियाली में नहीं होती तो भाजपा प्रत्याशी की हार का अंतर और बढ़ जाता। एक और अहम कारण रहा कि प्रधानमंत्री की रैली के बाद विरोधीदलों के प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क साधने में विरोधी दल के लोग जुटे रहे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक अतिआत्मविश्वास के शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed