फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patiyali assembly seat, voters were exited

पटियाली विधानसभा- कई बूथों पर दिखा मतदाताओं में उत्साह

Mon, 21 Feb 2022 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
patiyali assembly seat, voters were exited
कासगंज पटियाली विधानसभा- कई बूथों पर दिखा मतदाताओं में उत्साह खबर से संबंधित फोटो- पटियाली के हथौ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 279 प्राथमिक विद्यालय चंदपुरा पर मतदाताओं ने रिकॉर्ड कायम कर दिया। यहां पर 91.29 फीसदी मतदान हुआ, जो इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

17 बूथों पर 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय तिलक के बूथ पर 89.92, अकबरनगर पलिया के बूथ पर 88.82, लखापुर के बूथ पर 87.95, नगला भूरा बझौरा के बूथ पर 86.12 प्रतिशत मतदान हुआ। नगला भूरी बिजौरा स्वर्गद्वारी के बूथ पर 86.12, प्राथमिक विद्यालय चौकी अतनपुर के बूथ पर 85.74, नगला बक्सी के बूथ पर 84.43 प्रतिशत मतदान हुआ। नगला पीतम के बूथ पर 83.63, नगला बोवदी राजा रिजौला में 83.36, नगला करन के बूथ पर 83.25 प्रतिशत मतदान हुआ। तिगरा ताजपुर के बूथ पर 83.17 प्रतिशत, नूरपुर के बूथ पर 82.86 प्रतिशत, लव्हेड़ के बूथ पर 82.40 प्रतिशत, सनौड़ी खास में 81.30, नीवलपुर दरियावगंज के बूथ पर 80.93, नगला सहजन के बूथ पर 80.77 और दीवानगर में 80.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के 57 बूथ ऐसे थे, जहां उत्साह के साथ 70 से 80 फीसदी तक मतदाताओं ने मतदान किया। बंगसनगर, नगला केसर, नूरपुर, दम्पुरा, निबिया, पिथनपुर भुजपुरा, ताजपुर, नगला मुंशी, नगला टीका, रतनपुर, फतियापुर, नीवलपुर, गंगपुर, नगला काजी, नगला नरपति, कमालपुर, नगला करन सहित कुल 57 बूथों पर 70 से 80 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के 166 बूथों पर 60 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ। नगला चंदन, सरावल, पीतमनगर हरौड़ा, खजरपुर, नवादा, दरियावगंज, नगला भगना, जासमई, नगला ढक, बीनपुर, सुनहरा, रफातपुर दुलाई, नगला जोर, अजीजपुर, चिरौली खासी, नगला गनेश, दौरेया सहित 166 बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।
विधानसभा क्षेत्र के 149 बूथों पर 50 से 60 प्रतिशत मतदान हुआ। इन बूथों पर मतदान की स्थिति सामान्य थी। समसपुर, अलीपुर दादर, गंजडुंडवारा के शेरवानी इंटर कॉलेज, गनेशपुर, गनेशपुर तृतीय, देवकली, बहरोजपुर, सुदामापुरी रोड, कुचरानी, हथौड़ावन, रनैठी, गंगसारा, नगला घासी, पहलोई, राजकीय कन्या बालिका इंटर कॉलेज पटियाली, सुजावलपुर, पावलडेला, दहेलीखुद सहित 149 बूथों पर 50 से 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र के 38 बूथों पर मतदाताओं ने केवल 40 से 50 प्रतिशत मतदान किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुजावलपुर, समसपुर, सनौड़ी पुख्ता, गनेशपुर, जूनियर हाईस्कूल सिढ़पुरा, बघराई बड़ौला, समसपुर चतुर्थ, सिकंदरपुर वैश्य, बलासवास, खिरिया, भरगैन बरातघर सहित 38 बूथों पर केवल 40 से 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

विधानसभा क्षेत्र के छह बूथों पर पड़े कम वोट
कासगंज। विधानसभा क्षेत्र के कन्या पाठशाला बिलासवास के बूथ पर सबसे कम (33.24 फीसदी) मतदान हुआ। कन्या प्राथमिक पाठशाला भरगैन में 33.84 फीसदी, प्राथमिक विद्यालय पचपोखरा में 35.21 फीसदी, कन्या प्राथमिक पाठशाला द्वितीय में 37.70 फीसदी और जूनियर हाईस्कूल पचपोखरा में 39.8 फीसदी मतदान हुआ। कन्या पाठशाला बिलासवास तृतीय में 39.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed