फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients of vomiting diarrhea and abdominal pain have increased due to eating more fast food in feast in Agra

फास्ट फूड से दिल्लगी कर रही बीमार: दावत में रसगुल्ला-हलुआ से बचें, पढ़ें डॉक्टर की सलाह, चुनें सही आहार

Sat, 06 May 2023 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 10:44 AM IST
सार

खानपान में फास्ट फूड से दिल्लगी लोगों को बीमार कर रही है। इन दिनों दावत में रसगुल्ला और हलुआ से बचना चाहिए। एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने सही आहार को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। आगे उसे पढ़िए...

विज्ञापन
Patients of vomiting diarrhea and abdominal pain have increased due to eating more fast food in feast in Agra
फास्ट फूड से दिल्लगी कर रही बीमार - फोटो : pexels

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दावत में अतिरिक्त भोजन करने से उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। रसगुल्ला-हलुआ समेत अन्य मीठा खाने से मधुमेह रोगियों में ग्लूकोज का स्तर बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सप्ताह भर में 30-40 मरीज रोजाना बढ़ गए हैं। इनमें से तीन से पांच मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि औसतन रोजाना 380 मरीज आ रहे हैं। इसमें से पेट में दर्द, अपच, पेट फूलना, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। पूछने पर इन्होंने बताया कि दावत में कई तरह के पकवान देख ज्यादा खा लिया। इससे रात में पेट दर्द और उल्टी हुई। फूड पॉयजनिंग के भी शिकार हो गए। मधुमेह रोगी और उच्च रक्तचाप के मरीजों की हालत ज्यादा खराब मिली। मिठाई और तली सामग्री खाने से ग्लूकोज और रक्तचाप बढ़ा मिला।

विज्ञापन

चाऊमीन-फास्ट फूड खाने से बीमार

इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि अभी सहालग हैं और शादी-समारोह में बच्चे दावत में शामिल हो रहे हैं। इसमें बच्चे चाऊमीन, भल्ले-टिकिया और अन्य फास्ट फूड अधिक खाते हैं। इससे इनके पेट में संक्रमण हो रहा है। उल्टी-दस्त के साथ तेज बुखार आ रहा है। कुछ बच्चों में मल के साथ रक्त भी आ रहा है। इससे उनकी हालत खराब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल:-

 

  • दावत में अतिरिक्त भोजन करने से बचें।
  • दावत में सलाद और फल अधिक खाएं।
  • फास्टफूड, तली हुई सामग्री खाने से बचें।
  • खूब पानी पीएं, पैकेट बंद जूस हो तो पीएं।
  • मधुमेह रोगी मीठा खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed