फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients of diarrhea are increasing in the midst of Dastak campaign

Agra News: दस्तक अभियान के बीच बढ़ रहे डायरिया के मरीज

Thu, 27 Apr 2023 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Patients of diarrhea are increasing in the midst of Dastak campaign
मैनपुरी। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पिछले चार दिन में डायरिया से पीड़ित 43 मरीजों को हालत बिगडने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम दस्तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आशा और एएनएम की मदद से घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए तेज धूप और गर्मी के कारण जिले में डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पिछले चार दिन में जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया से पीड़ित 43 मरीज भर्ती कराए गए हैं। वहीं ओपीडी की बात करें तो यहां तीन सौ से अधिक मरीजों को दिया गया प्राथमिक उपचार।
विज्ञापन

बृस्पतिवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 766 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डायरिया से पीड़ित 11 मरीज भर्ती कराए गए जबकि तीन मरीजों को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित वृद्धा ने तोड़ा दम
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी दर्जुन सिंह की 80 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका जिला अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात परिजन उन्हें घर ले गए। बृहस्पतिवार को फिर से उनकी हालत बिगड़ी परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed