फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients lying on the ground in the emergency of the district hospital

यूपी: मैनपुरी के जिला अस्पताल में जमीन पर लिटाए गए मरीज, इमरजेंसी में बेड हुए फुल

Fri, 15 Sep 2023 03:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 15 Sep 2023 03:26 PM IST
सार

बुखार इस कदर अपने पांव पसार रहा है कि हॉस्पीटल में भी मरीजों को  जगह नहीं मिल पा रही है। परेशान मरीज और तीमारदार पेड़ों की छाया ढूढ़ते दिखाई दिए।
 

विज्ञापन
Patients lying on the ground in the emergency of the district hospital
जमीन पर लेटी महिला मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बुखार का कहर बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल के इमरजेंसी में बेड फुल हो गए तो मरीजों को जमीन पर लिटाए जाने लगा। बेड न मिलने के कारण मरीजों को समय से उपचार भी नहीं मिल पा रहा। परेशान मरीज और तीमारदार पेड़ों की छाया ढूढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। 20 बेड वाली इमरजेंसी में अचानक 40 मरीज पहुंचे तो व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। जब तक मरीजों को इंडाेर वार्ड में भेजा जाता मरीजों की संख्या और बढ़ गई। ऐसे में कुछ मरीजों को जमीन पर लिटाया गया।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के सुन्नामई गांव निवासी जयपाल सिंह की पुत्री दुर्गा के पेट में दर्द की शिकायत पर भाई राहुल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गा को डॉक्टरों ने भर्ती तो कर लिया लेकिन उसे बेड नहीं मिल सका। परेशान परिजन दुर्गा को काफी देर तक इमरजेंसी के बाहर जमीन पर लिटाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर निवासी जसकरन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रवि उर्फ करू बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर बाग में लकड़ी तोड़ने गया था। यहां उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के साथ भर्ती कर लिया लेकिन उसे भी काफी देर तक बेड नहीं मिला।


इमरजेंसी में तीन बेड और चार टेबल बढ़वाए गए हैं। मरीजों को शिप्ट करने में समय लगा इसके चलते बेड उपलब्ध कराने में देरी हुई। अस्पताल में पर्याप्त बेड की व्यवस्था की गई है। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed