फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients face problems due to lack of doctors in health fair

Agra News: आरोग्य मेले में डाॅक्टरों की कमी से हुई मरीजों को परेशानी

Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Patients face problems due to lack of doctors in health fair
कासगंज। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजन किया गया। मेला में चिकित्सकों की कमी रही। मेला में मौसम का असर देखा गया। पेट, त्वचा व सांस सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के दो नगरीय एवं 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन किया गया। इन केंद्रों में से 22 पर ही चिकित्सकों की व्यवस्था रही। नौ केंद्रों पर पैरा मेडिकल स्टाफ के सहारे ही मरीजों का इलाज किया गया। मेला में 1158 मरीज आए। इनमें 492 पुरुष, 395 महिलाएं एवं 271 बच्चे शामिल रहे। मेला में सबसे अधिक 206 मरीज त्वचा संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पेट से जुड़ी बीमारियों के 162 मरीज मेले में पहुंचे। 50 मरीजों ने सांस लेने में दिक्कत की समस्या बताई। बुखार के 48 मरीज भी उपचार पाने के लिए मेले में पहुंचे थे। इनमें से 13 मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई, लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं निकला। तीन मरीज नेत्र समस्या लेकर आए इसमें एक मरीज में मोतियाबिंद मिला। मरीज को आपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा शुगर के 15, हायपर टेंशन के सात,लिवर संबधी समस्या के सात, हेपेटाइटिस बी के लक्षण के आठ मरीज पहुंचे। सर्दी, खांसी, जुकाम सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी मेला में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed