ई-संजीवनी ओपीडी: आगरा में वीडियो कॉल से परामर्श पर मिल रही संतुष्टि की खुराक
ई-संजीवनी ओपीडी में एप के माध्यम से मरीज वीडियो कॉल पर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक यह सुविधा चालू रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ई-संजीवनी ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करके मरीजों को संतुष्टि भी मिल रही है। चिकित्सक मरीजों को देख भी पा रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि ई-संजीवनी ओपीडी एप के माध्यम से उन्होंने चार मरीजों को परामर्श दिया। इसमें मिर्गी, लकवा, सिरदर्द और पर्किंसन बीमारी के मरीज थे। प्रत्येक मरीज से करीब 15-15 मिनट तक बात की।
उन्होंने मरीजों की बात सुनी। प्रिसक्रिप्शन दिया। वीडियो कॉल पर बात करके मरीज संतुष्ट भी नजर आए। उनका कहना है कि परामर्श देते समय डॉक्टर का चेहरा देखकर मरीजों में विश्वास पैदा होता है।
मेडिकल कॉलेज में ई-संजीवनी ओपीडी की नोडल अधिकारी डॉ. कामना सिंह ने बताया कि वीडियो कॉल के माध्यम से 23 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। आठ मई को यह सुविधा शुरू की गई, अब तक 49 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया है।
वीडियो कॉल के लिए ये करें
ई-संजीवनी ओपीडी एप के माध्यम से मरीज सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक कॉल कर सकेंगे। पहले उन्हें एप डाउनलोड करना होगा। पंजीकरण कराने पर ओटीपी मिलेगी, उससे लॉगइन करके चिकित्सक का चयन कर सकेंगे और वीडियो कॉल पर परामर्श ले सकेंगे।
टेलीमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से भी दिया जा रहा परामर्श
मेडिसिन विभाग-9045281466, 9045290421
सर्जरी -9045271466
वक्ष एवं क्षय रोग -9045240421
हड्डी रोग-9045071466
चर्म रोग-7310640421
स्त्री एवं प्रसूति रोग -9045171466
बाल रोग-9045329042
मानसिक रोग-9557891482, 05622986077
नेत्र रोग-8979829042
ईएनटी -9557891628
दंत रोग-7457891612