फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients are wandering for treatment of serious eye disease

Agra News: आंखों की गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए भटक रहे मरीज

Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Patients are wandering for treatment of serious eye disease
कासगंज। जिले में आखों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिला अस्पताल में आने वाले नेत्र रोगियों को नेत्र संक्रमण, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसी बीमारियों का इलाज मिल रहा है, लेकिन डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिनल डिटैचमेंट जैसी गंभीर बीमारियों के लिए मरीज भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन 100 से 150 तक मरीज अपनी आंखों की समस्या लेकर आते हैं। इसमें सबसे अधिक मरीज कंजेक्टिवाइटिस के आ रहे हैं। किसी चोट की वजह से आंखों में होने वाली दिक्कत लेकर भी मरीज पहुंचते हैं। इसके अलावा मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, नाखूना, डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिनल डिटैचमेंट, उम्र से संबंधित मैक्यूलर डीजनरेशन, एम्ब्लियोपिया आदि बीमारियों के मरीज भी अस्पताल पहुंचते हैं। जिला अस्पताल के साथ निजी क्षेत्र में भी मरीजों के इलाज के इंतजाम नहीं है। मरीजों को दूसरे जिलों के अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed