फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patient Waits One Hour for Rabies Injection at PHC Barhan

ये है सरकारी व्यवस्था: अस्पताल 'बीमार', सुविधाएं बदहाल, मरीज हो रहे परेशान; पीएचसी बरहन में गजब का हाल

Wed, 11 Mar 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 10:36 AM IST
सार

बरहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक व्यक्ति को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Patient Waits One Hour for Rabies Injection at PHC Barhan
पीएचसी बरहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहन में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। यहां स्टाफ समय पर नहीं आता और सुविधाओं का अभाव है जिससे मरीजों को परेशानी होती है। मंगलवार को एक मरीज को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए डॉक्टर का एक घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव बास बोड़िया निवासी रवि त्यागी ने बताया कि वह सुबह 10 बजे रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। आधे घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर के न आने पर उन्होंने चिकित्सालय का वीडियो वायरल कर दिया। इस दाैरान उनकी वार्डबॉय संजय गुप्ता से कहासुनी भी हो गई। रवि ने बताया कि डॉक्टर 11 बजे आए जिसके बाद उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। केंद्र के चिकित्सक योगेश अग्रवाल ने बताया कि फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


केंद्र पर सिरिंज नहीं थी जिसे एत्मादपुर से लेकर आने के कारण देर हो गई। वहीं, स्वास्थ्य अधीक्षक एत्मादपुर डॉ. अमित अग्रवाल ने डॉक्टर व स्टाफ के समय पर न आने की शिकायतें मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने सभी संबंधितों को नोटिस जारी करने और स्पष्टीकरण लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी में स्टाफ की कमी और अव्यवस्था
मंगलवार को केंद्र पर 75 मरीज देखे गए जिनमें 30 को एआरवी वैक्सीन लगी। लैब टेक्नीशियन न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। महीने में करीब साठ डिलीवरी होती हैं, पर केवल दो स्टाफ नर्स तैनात हैं और महिला चिकित्सक भी नहीं हैं। मरीजों के लिए पानी की सबमर्सिबल खराब है और पाइपलाइन बंदरों ने तोड़ दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed