फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patience broke, farmers left their fields and took to the streets.

Agra News: टूटा सब्र, खेत छोड़ सड़क पर उतरे किसान

Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Patience broke, farmers left their fields and took to the streets.
फोटो 9 विकास भवन में धरना देते डीएपी खाद कें लिए परेशान किसान। संंवाद
मैनपुरी। डीएपी खाद के लिए परेशान किसानों का धैर्य जवाब दे गया है। उनका सब्र टूट गया। नतीजा वे खेत छोड़कर सड़कों पर उतर आए।बुधवार को परेशान किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन पहुंचे। विकास भवन में अनिश्चित कालीन धरने का ऐलान करके किसान धरने पर बैठ गए। निर्णय लिया कि डीएपी की समस्या दूर नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि डीएपी खाद के लिए एआर कोऑपरेटिव को ज्ञापन के माध्यम से 6 अक्तूबर तक डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की थी। चेतावनी भी दी थी कि अगर 6 अक्तूबर तक किसानों के लिए डीएपी नहीं मिलती है तो 8 अक्तूबर को विकास भवन में संबंधित अधिकारियों का घेराव करेंगे। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर समिति के अध्यक्ष यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी कर रहे हैं। मनमाने तरीके से अपने करीबियों को खाद उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसानों से 1500 रुपये लेकर उन्हीं किसानों की सूची बनाकर पहले से जमा कर लेते हैं। जब किसानों को समय से डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई। तब किसानों ने विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया है। खाद नहीं मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed