फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pathholes on the road at SN Medical College Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज में सड़क का पता नहीं, हर 10 कदम पर गड्ढे, आने-जाने में मरीजों को परेशानी

Fri, 11 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:11 AM IST
सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी से आठ मंजिला इमारत तक सड़क ही नहीं बची
  • रैन बसेरे के पास उफन रहा सीवर, पोस्टमार्टम गृह के रास्ते का खुला हुआ है सीवर
  • प्राचार्य ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मांगें हैं सड़कों के निर्माण के लिए 4.39 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Pathholes on the road at SN Medical College Agra
एसएन में बदहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) की सड़कें इस कदर खराब है कि पता ही नहीं चलता कि यहां सड़क है भी कि नहीं। हर दस कदम पर गड्ढे हैं। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि 30 साल से सड़कें बनी ही नहीं है। इससे मरीजों को सबसे बड़ी परेशानी हो रही है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को ले जाना मुश्किल है। कई बार तीमारदार-मरीज गिरकर चुटैल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि यहां की सड़कों का बुरा हाल है, इनकी मरम्मत और नई सड़क के लिए शासन से 4.39 करोड़ का बजट मांगा है। एक दिन पहले ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री को समस्या बताई थी, उन्होंने बजट जल्द स्वीकृत कराने को कहा है।
विज्ञापन



यहां सड़कें ज्यादा खराब

प्राइवेट वार्ड, छात्रावास, मानसिक रोग विभाग, कोविड अस्पताल, नेत्र रोग विभाग, घड़ी वाली इमारत, एसआईसी कार्यालय के सामने से जाने वाली सड़कें लगभग पूरी टूटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर उफन रहा, ढक्कन भी नहीं

Pathholes on the road at SN Medical College Agra
एसएन में रैन बसेरे के पास सड़क पर बह रहा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला
रैन बसेरा के पास सीवर उफन रहा है, पास में ही कैंटीन भी हैं। गंदगी और बदबू से बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस और आठ मंजिला इमारत के रास्ते पर सीवर का ढक्कन ही नहीं, हादसा होने का डर रहता है।

'ठीक कराएं सड़कें'

मथुरा निवासी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वह मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए स्ट्रेचर पर लेकर गए थे, टूटी सड़क और गड्ढों से मुश्किल हुई, इन्हें ठीक कराया जाए।

'ठोकर खाकर गिरा'

अछनेरा निवासी आवेश कुमार ने कहा कि अंधेरे में तो टूटी सड़क पर ठोकर खाकर गिर भी गया। टूटी सड़क की सफाई न होने से धूल भी उड़ती है, जिससे मरीजों को परेशानी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed