फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patchwork work initiated at the behest of Bah MLA Pakshalika Singh.

Agra News: बाह विधायक पक्षालिका सिंह की पहल पर शुरू हुआ पैचवर्क

Sun, 04 Oct 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Patchwork work initiated at the behest of Bah MLA Pakshalika Singh.
सैंया। सैंया-सोरा मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढों से आखिरकार ग्रामीणों को राहत मिल गई। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह की पहल पर इस मार्ग पर पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गांव सोरा निवासी एवं एफपीआई सदस्य रमाकांत ठाकुर ने बताया सैंया-सोरा मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। इस कारण दोपहिया वाहनों और राहगीरों का इस मार्ग से गुजरना दूभर हो गया था। करीब 15 दिन पूर्व गांव के राजवीर त्यागी, नरेंद्र ठाकुर, अश्वनी शर्मा आदि ग्रामीण बाह विधायक पक्षालिका सिंह से मिले थे। उन्हें मार्ग की बदहाली से अवगत कराया था। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर सड़क को तत्काल गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने शनिवार से सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed