फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   paste the notice of ocygen crises

क्रिश्चियन हॉस्पिटल में लगा ऑक्सीजन न होने का नोटिस

Fri, 23 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
paste the notice of ocygen crises
कासगंज के क्रिश्चियन अस्पताल में चस्पा ऑक्सीजन खत्म होने का नोटिस - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर के सबसे बड़े निजी क्रिश्चियन अस्पताल में ऑक्सीजन न होने का नोटिस मेन गेट पर चस्पा कर दिया है। वहीं जिला चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन का टोटा होने लगा है। कोरोनाग्रस्त 15 मरीजों को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन दी जा रही है। सरकारी चिकित्सकों ने निजी स्रोतों से 12 रिफिल ऑक्सीजन का इंतजाम किया लेकिन अलीगढ़ जिला प्रशासन ने अभी तक जिले को ऑक्सीजन की सप्लाई देने की हरी झंडी नहीं दी है।
विज्ञापन

क्रिश्चियन हॉस्पीटल में मरीज भर्ती रहते हैं। यहां के मरीजों के लिए भी ऑक्सीजन का टोटा हो चुका है। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई है लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। सरकारी चिकित्सालय में कोरोना के 15 मरीज ऐसे हैं जिन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। अब सरकारी अस्पताल में भी ऑक्सीजन का टोटा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने आपूर्ति मंगाई, लेकिन आपूर्ति नहीं मिल सकी। ज्यादा आवश्यकता देखते हुए 12 रिफिल की निजी स्रोतों से व्यवस्था की। ऑक्सीजन सप्लायर अनूप गुप्ता का कहना है कि अभी अलीगढ़ प्रशासन ने ऑक्सीजन की सप्लाई पर लगाई रोक नहीं हटाई है। जिसके कारण जिले को सप्लाई नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

लोग कर रहे ट्वीट
ऑक्सीजन की कमी को लेकर आम लोगों में चिंता है। ट्वीटर पर भी कासगंज में ऑक्सीजन की कमी को लेकर लोगों ने चिंता जताते हुए ट्वीट किया है। यूपी के चीफ सेकेटरी और भारत सरकार को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले डीएम
मंडलायुक्त से ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर बात की गई है। शीघ्र ही समस्या का निस्तारण होगा। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था बरकार है। आगामी दिनों में कोई दिक्कत न हो इसके लिए और व्यवस्था कराने की कोशिश जारी है। - सीपी सिंह, डीएम।

बृहस्पतिवार रात 12 रिफिल की व्यवस्था की गई। और ऑक्सीजन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी शीघ्र दूर कर ली जाएगी। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed