{"_id":"67888ee0c459d1cd3f0a7288","slug":"passport-now-in-easy-way-start-mobile-van-service-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Passport Mobile Van: पासपोर्ट बनवाना और आसान, अब मोबाइल वैन से मिलेगी राहत; जानें तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Passport Mobile Van: पासपोर्ट बनवाना और आसान, अब मोबाइल वैन से मिलेगी राहत; जानें तरीका
Thu, 16 Jan 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:16 AM IST
सार
Passport Mobile Van: अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा के साथ, आपको न केवल समय की बचत होगी, बल्कि घर के पास ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पासपोर्ट आवेदकों को राहत देने के लिए गाजियाबाद कार्यालय से भेजी गई पासपोर्ट मोबाइल वैन बुधवार को आगरा पहुंच गई। पहले दिन प्रतापपुरा डाकघर पर 35 आवेदकों के सत्यापन किए। इससे आवेदकों ने राहत की सांस ली। अभी दो दिन और वैन आवेदकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
अब तक प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदकों का सत्यापन किया जाता था। इससे लंबित आवेदन बढ़ते जा रहे थे। इसी के चलते गाजियाबाद से पासपोर्ट मोबाइल वैन तीन दिन के लिए आगरा भेजी गई है। इस वैन के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदक अपना स्लॉट ले सकेगा।
इसके बाद निर्धारित दिन और स्थान पर उसे जाकर मोबाइल वैन में अपने अभिलेखों का सत्यापन व बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। बुधवार को प्रतापपुरा स्थित डाकघर पर उपलब्ध पासपोर्ट मोबाइल वैन के माध्यम से कुल 35 आवेदकों ने अपने आवेदन सत्यापित कराए।
विज्ञापन
वैन के साथ मौजूद कर्मचारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी आवेदकों के लिए वैन यहीं उपलब्ध रहेगी। इसके बाद वैन कहां जाएगी इसका निर्णय गाजियाबाद कार्यालय से लिया जाएगा।