{"_id":"6a6d13d921fc2ee6bd0817a7","slug":"passerby-saves-elderly-man-jumping-from-ambedkar-bridge-agra-news-c-364-1-ag11019-132319-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंबेडकर पुल से कूदते बुजुर्ग को राहगीर ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंबेडकर पुल से कूदते बुजुर्ग को राहगीर ने बचाया
विज्ञापन
आगरा। यमुना किनारा स्थित आंबेडकर पुल से बृहस्पतिवार शाम एक बुजुर्ग ने यमुना में छलांग लगाने की कोशिश की। राहगीर ने सतर्कता दिखाते हुए बचा लिया। पुलिस के सामने बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं बेटे ने पिता पर नशे में हरकत करने का आरोप लगाया है।
घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। एक बुजुर्ग ने आंबेडकर पुल की रेलिंग पर चढ़कर पैर यमुना नदी की ओर निकाल लिए। राहगीर ने देखा तो भागते हुए पहुंचा और खींचकर उतार लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग ने अपने बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस के फोन करने पर बेटा आया। उसने बताया कि पिता को शराब की लत है। वह नशे में इसी तरह करते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और चेतावनी देकर घर भेजा है।