फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers upset due to broken seats in roadways buses

Agra News: रोडवेज बसों में टूटी सीटों से यात्री परेशान

Sun, 21 May 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to broken seats in roadways buses
मैनपुरी।
विज्ञापन

बेहतर सेवाएं देने का दावा करने वाली रोडवेज का बुरा हाल है। बसों में यात्रियों के लिए सुविधाओं की कमी है। रोडवेज की बसों की टूटी सीटों से यात्री परेशान हो रहे हैं। बस में सफर करने वाले यात्री किराया तो भरपूर दे रहे हैं लेकिन सुविधाओं से बहुत दूर हैं।
यात्रियों को डिपो से मार्ग पर लेकर जाने वाली कई बसों का हालत खराब है। रोडवेज की कई बसों में सीटें ही गायब हैं। बसों में सीटें नहीं होने से यात्रियों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीटें नहीं होने से कई बार यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है। बारिश और गर्म हवा चलने पर खिड़कियां सही नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज जब किराया भरपूर लेता है तो बसों में यात्रियों के लिए सुविधाएं तो होनी ही चाहिए। रोडवेज यात्रियों के लिए सुविधाओं पर ध्यान ही नहीं देता है। यात्रियों को परेशानी के बीच सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

----------
दृश्य-एक
मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 77 एएन/2635 दिल्ली जाने के लिए रविवार की दोपहर मैनपुरी बस स्टैंड पर खड़ी थी। बस में न तो यात्री थे और न ही चालक परिचालक। बस में पीछे वाली एक सीट गायब थी। एक सीट थी वह भी फटी हुई हालत में थी। बस में सीट नहीं होने से सफर करने वाले यात्रियों को सफर में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दृश्य-दो
रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार की सुबह शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 83 टी/6309 आगरा जाने के लिए खड़ी थी। बस में यात्री नहीं थे। चालक और परिचालक भी बस में मौजूद नहीं थे। बस में परिचालक के पीछे वाली सीट गायब थी। सीट के पास लगा शीशा भी टूटा हुआ था। सुविधाओं पर किसी का ध्यान नहीं था।
------------
रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया भरपूर लिया जाता है। बसों में सुविधाओं की कमी है। रोडवेज विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में इंतजाम करने चाहिए।
देवेंद्र सिंह, बंशीगौहरा।
---
रोडवेज की कई पुरानी बसों में सीटें गायब हैं। कई बसों की सीटें खराब हालत में हैं। कुछ बसों में आधे शीशे ही गायब हैं। यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

अनुपम चतुर्वेदी, मिश्राना
---
मार्ग पर जाने वाली हर बस को वर्कशाप में चेक करके ही मार्ग पर भेजा जाता है। समस्या की जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद समस्या को दूर करा दिया जाएगा।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed