Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers Suffer in Agra’s Electric AC Buses as Cooling Systems Fail Amid Scorching Heat

Agra: एसी बसों में टपक रहा पसीना, सिटी बस का हाल तो देखिए; पूरे किराए में अधूरी मिल रहीं सुविधाएं

Fri, 15 May 2026 08:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:46 AM IST
सार

आगरा की इलेक्ट्रिक एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी और बंद एसी की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों का आरोप है कि किराया पूरा लिया जा रहा है, लेकिन कई बसों में एसी काम नहीं कर रहा, जिससे बसों के अंदर घुटन जैसी स्थिति बन रही है।

विज्ञापन
Passengers Suffer in Agra’s Electric AC Buses as Cooling Systems Fail Amid Scorching Heat
चालक-परिचालक और बस यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गर्मी में इलेक्ट्रिक एसी बसों का सफर यात्रियों के लिए किसी सजा से कम साबित नहीं हो रहा है। 10 से 50 रुपये तक किराया चुकाने के बावजूद यात्रियों को कई बसों में एसी की सुविधा नहीं मिल रही है। बंद शीशों के कारण बसों के अंदर यात्री गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सिटी बसों में प्रतिदिन करीब 16 से 17 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों का कहना है कि ई-बसों में एसी पूरी तरह काम नहीं करता। दोपहर के समय तो बस के अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है। कई बार बस स्टाफ से कहासुनी तक की नौबत आ जाती है। सिटी बस के परिचालक राममोहन और ओमवीर सिंह ने बताया कि एसी में खराबी की शिकायत कई बार डिपो में अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान टॉकीज निवासी नीतेश कुमार ने बताया कि शहर में आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक बस से सफर करता हूं। एसी बस बैठने के बाद भी पसीने से कपड़े भीग जाते हैं। एसी बस का किराया देने के बाद भी घुटन में सफर करना पड़ रहा है। आगरा कॉलेज के छात्र जीतू बघेल ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई बार सिटी बसों का एसी काम नहीं करता। महिलाओं और बच्चों के लिए सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। विभाग को व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
विज्ञापन

सिटी बस संचालन प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मैकेनिकल टीम लगातार बसों की मरम्मत में लगी हुई है। जिन बसों से एसी खराब होने की शिकायत मिलती है, उन्हें तत्काल डिपो में खड़ा करा लिया जाता है। अत्यधिक तापमान की वजह से भी एसी में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। नगर निगम के पास कुल 100 सिटी बसें हैं, जिनमें से 90 बसों का संचालन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed