फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers kept waiting at the bus stand, buses passed from outside

Agra News: बस स्टैंड पर इंतजार करते रहे यात्री, बाहर से निकल गई बसें

Mon, 04 Nov 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Passengers kept waiting at the bus stand, buses passed from outside
बस स्टैंड पर रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। संवाद
मैनपुरी। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद सोमवार को नौकरी पर जाने के लिए लोग घरों से निकले। यात्रियों की संख्या से हिसाब से बसों की संख्या बहुत कम रही। सोमवार को भी अधिकांश बसें बाहर से ही निकल गईं। लोग बसों का बस स्टैंड पर इंतजार करते रहे। बस स्टैंड पर भी लोगों को बसों में अंदर जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


दूसरे जिलों और प्रदेशों में नौकरी करने वाले त्योहार मनाने के लिए घर आए थे। दिवाली और भाई दूज का त्योहार मनाने के बाद यह लोग अपने परिवार के साथ नौकरी पर जाने के लिए सोमवार को घरों से निकले। बस स्टैंड पर बसें नहीं होने से उनको समस्या का सामना करना पड़ा। दूसरे डिपो की बसें बस स्टैंड पर नहीं पहुंची। मैनपुरी डिपो की बसों की संख्या यात्रियों के हिसाब से नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन


रोडवेज के तमाम दावों के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यात्रियों की बड़ी संख्या के चलते रोडवेज बसों का संकट गहरा गया। रोडवेज की बसों में यात्री ठसाठस भरे नजर आए। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या काफी कम होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। फर्रुखाबाद और कन्नौज की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों का टोटा सा रहा। इटावा जाने केे लिए लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे। ईशन नदी पुल पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। रोडवेज चालक बसों को रोके बिना ही निकल गए।



डग्गामार वाहनों की रही चांदी
यात्रियों की भीड़ का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। डग्गामार वाहनों में सवारियां ठसाठस बैठीं नजर आईं। वाहन चालकों और मालिकों ने मनमाना किराया वसूल किया। जसराना, अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ रही। बसों के आते ही सवारियों में सीट पाने को मारामारी रही। जैसे ही बस आई वैसे ही लोग धक्का मुक्की करते हुए सवारियों को उतरने का मौका देने से पूर्व ही खिड़कियों से होकर घुसते नजर आए।



ईशन नदी पुल पर रहा जाम

रोडवेज बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलने पर लोग ईशन नदी पुल पर पहुंच गए। सवारियों की संख्या अधिक होने और सड़क पर ही वाहनों के खड़े होने के कारण पुल पर जाम के हालात रहे। भीड़ के बीच से वाहनों को निकलवाने में पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मशक्कत करते रहे। भीड़ को सड़क किनारे हटाकर वाहनों को गुजारा गया।




सोमवार को हर मार्ग पर बसों का संचालन कराया गया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों को रवाना किया गया है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यात्रियों को कुछ परेशानी जरूर हुई है।

संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed