फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers injured in private bus overturn on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा, प्राइवेट बस पलटने से 12 यात्री घायल

Mon, 25 Mar 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
passengers injured in private bus overturn on agra lucknow expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : Amar Ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात को जहां एक बस में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए, वहीं सोमवार की सुबह एक और प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार 12 यात्री घायल गए, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह हादसा आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस रिंगरोड के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल यात्रियों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। उधर, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने क्रेन के माध्यम से बस को एक्सप्रेसवे से हटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रात को मैनपुरी जनपद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन दोनों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed