फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers get a gift at five stations of the division along with Idgah PM Modi did the virtual inauguration

UP: ईदगाह के साथ मंडल के पांच स्टेशनों पर यात्रियों को सौगात; पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Fri, 23 May 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 09:51 AM IST
सार

ईदगाह सहित मंडल के पांच स्टेशनों पर यात्रियों को सौगात दी गई है। अब ये स्टेशन नए रूप में नजर आएंगे। इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतरीन सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। पीएम मोदी ने इनका वर्चुअल लोकार्पण किया।
 

विज्ञापन
Passengers get a gift at five stations of the division along with Idgah PM Modi did the virtual inauguration
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के 100 से अधिक स्टेशनों को लोकार्पण किया। इसमें आगरा मंडल के 5 स्टेशनों का भी वर्चुअल लोकार्पण कर यात्रियों को सुविधाओं की सौगात दी गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा के ईदगाह स्टेशन पर भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर स्टेशन पर हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ विधायक जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, विधायक बाबूलाल चौधरी, पंकज अग्रवाल, भूप सिंह, कृष्ण कुमार गोयल भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के कुल 15 स्टेशनों का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया था। इनमें से ईदगाह स्टेशन (आगरा), फतेहाबाद(आगरा), गोवर्धन(मथुरा), मंडावर महुवा रोड (महुआ, राजस्थान) एवं गोविंदगढ़(राजस्थान) का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को किया।

 
विज्ञापन

इसमें ईदगाह स्टेशन को 12.8 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इस योजना से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में छात्रों ने अमृत भारत स्टेशन और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य का परिचय देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा भी निकाली।


 

लोगों की जरूरत होगी पूरी, ट्रेनों का होगा ठहराव
अमृत स्टेशन योजना के तहत 2.60 करोड़ रुपये की लागत से फतेहाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन की पुनर्विकसित कार्यक्रम की शिला का उद्घाटन फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किया।

 

उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलमंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा था। परिणाम स्वरूप कायाकल्प हुआ है। कोटा-पटना एक्सप्रेस और गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के फतेहाबाद ठहराव के लिए जनता को भरोसा दिलाया। इसके बाद अमृत भारत पर सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर काॅलेज फतेहाबाद, ऊषा देवी काॅन्वेंट स्कूल और ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को चित्रकला, निबंध,पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, चैयरमैन बबीता, रविप्रकाश शल्या, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक, महेंद्र वर्मा, शैलू जादौन, रामसनेही वर्मा, रामभरत वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed