फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers can enjoy burgers and pizzas at Agra Cantt and Fort stations.

Agra News: आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशनों पर बर्गर-पिज्जा का स्वाद ले सकेंगे यात्री

Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Passengers can enjoy burgers and pizzas at Agra Cantt and Fort stations.
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आगरा कैंट, आगरा फोर्ट के साथ जोन के अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्री बर्गर, पिज्जा भी लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में ‘प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स’ पॉलिसी को औपचारिक मंजूरी दी है। इसके तहत एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर नामी फूड ब्रांड के स्टॉल खुलेंगे। इनमें डॉमिनोज, हल्दीराम, पिज्जाहट, मैकडोनाल्ड्स, बीकानेर वाला, सबवे और केएफसी आदि के खानपान उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रीमियम आउटलेट्स का आवंटन नॉमिनेशन के आधार पर नहीं किया जाएगा। एनसीआर की तैयारी है कि ई-ऑक्शन के जरिये इसी वित्तीय वर्ष नामी फूड ब्रांड के स्टॉल खोल दिए जाएं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पॉलिसी के तहत एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर नामी फूड ब्रांड के स्टॉल खोलने की तैयारी है। प्रक्रिया ई-ऑक्शन के जरिये होगी। स्टेशनों पर आउटलेट पांच वर्ष के लिए ही मिलेंगे। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट के साथ प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, ललितपुर, खजुराहो, बांदा, मिर्जापुर जंक्शन, ग्वालियर, वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और फतेहपुर में यह आउटलेट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed