फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers are troubled due to lack of buses on Barnahal route

Agra News: बरनाहल मार्ग पर बसों की कमी से यात्री परेशान

Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of buses on Barnahal route
मैनपुरी। ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बसों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी बनती जा रही है। जनपद के कस्बा बरनाहल मार्ग पर बसों की कमी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बरनाहल मार्ग पर मैनपुरी डिपो द्वारा महज एक बस का संचालन किया जाता है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज सेवा के जोड़ने की कवायत की जा रही है। लेकिन उसका व्यापक असर दिखाई नहीं दे रहा है। जनपद के ग्रामीण इलाकों में बसों का कम संचालन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहा है। गांव से शहर आने और शहर से गांव जाने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। मजबूरन लोगों को प्राइवेट डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले के कस्बा बरनाहल के लिए मैनपुरी डिपो द्वारा एक बस का संचालन किया जाता है, जो नाकाफी साबित हो रही है। बरनाहल और क्षेत्र के गांव से बड़ी संख्या में लोगों का प्रतिदिन शहर, कचहरी, दीवानी और अन्य स्थानों पर आवागमन रहता है। लेकिन सिर्फ एक बस से स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लंबे समय से मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed