फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers are not getting cold water in summer at railway station

Railway: गर्मी में अमृत भारत रेलवे स्टेशन का ऐसा हाल...टोटियां खराब, नहीं मिल रहा ठंडा पानी; यात्री परेशान

Fri, 28 Mar 2025 04:59 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 28 Mar 2025 04:59 AM IST
सार

आगरा में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी में पानी तक नहीं मिल पा रहा है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन ईदगाह पर अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Passengers are not getting cold water in summer at railway station
रेलवे स्टेशन सूखी पड़ी टोंटियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गर्मी का मौसम, तेज धूप और ऐसे में प्यास लगे तो अमृत भारत रेलवे स्टेशन पर इंतजाम राम भरोसे है। बृहस्पतिवार को ईदगाह रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि पूरे स्टेशन पर एक ही वाटर कूलर है। वहां भी ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। पानी की टोटियां या तो खराब हैं या उनमें पानी नहीं आ रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में यह बात सामने आई।
विज्ञापन


नहीं मिल रहा ठंडा पानी
ईदगाह रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी के लिए सिर्फ प्लेटफार्म नंबर एक पर वाटर कूलर है। इसमें भी सादा पानी आ रहा है। प्लेटफार्म 2, 3 और 4 पर जो प्याऊ लगे हैं, वह खराब हैं। पानी के लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एमआरपी से ज्यादा वसूल रहे दाम
प्लेटफार्म एक पर ठंडा पानी पीने के लिए यात्रियों को ज्यादा दाम देना पड़ रहा है। यहां स्थित एक स्टॉल पर लोकल कंपनी की बोतल बेची जा रही है। यात्रियों से 15 रुपये एमआरपी वाली बोतल के 20 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलभ शौचालय पर ताले
स्टेशन के प्लेटफार्म एक और चार के प्रवेश द्वार पर मौजूद सुलभ शौचालय पर ताले बंद हैं, जबकि दोनों ओर 4 से 5 शौचालय हैं।

जांच कर होगी कार्रवाई
आगरा रेल मंडल की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के आधार पर वाटर कूलर की व्यवस्था की जाती है। जो नल खराब हैं उन्हें सही कराया जाएगा। स्टेशन पर ओवर रेटिंग कर बोतल बेचने की जांच कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सुलभ शौचालय का अनुबंध खत्म हो गया है इसलिए बंद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed