फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger waiting for train at Mathura railway station died got chest pain lost his life

UP News: मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की मौत, सीने में हुआ दर्द...चली गई जान

Thu, 19 Sep 2024 08:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की मौत हो गई। उसके सीने में दर्द हुआ। हालांकि आरपीएफ के जवान द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Passenger waiting for train at Mathura railway station died got chest pain lost his life
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को बुधवार रात जंक्शन पर अटैक पड़ा और उसकी मौत हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव बेरी निवासी बलवीर सिंह (33) पुत्र महेंद्र सिंह बुधवार शाम घर से उदयपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचे। रात 8:30 बजे उदयपुर जाने वाली गाड़ी के लिए उन्होंने टिकट भी ले ली। अचानक उनके सीने में जलन हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पास ही खड़े आरपीएफ के जवान को बताई। आरपीएफ के जवान ने स्टेशन पर मौजूद चिकित्सक को बताया तो उन्होंने सीने में जलन को कम करने की दवा दे दी। इसके बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   दरिंदगी की इंतहा: पत्नी को तीन लाख में बेचा, खरीदारों ने हर रात लूटी आबरू; मन भरा तो...फिर करने चले थे सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अचानक उनकी हालत और बिगड़ गई। चिकित्सक कुछ कर पाते इससे पहले ही मौत हो गई। आरपीएफ ने मृतक युवक की तलाशी ली तो उसके जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। चाचा योगेंद्र ने बताया कि उदयपुर कोर्ट केस की तारीख करने के लिए बलवीर घर से निकला था। उन्हें रात को 10 बजे आरपीएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed