फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parvati river water level rises, Rajasthan-Uttar Pradesh connection cut off

Agra News: पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा, राजस्थान-उत्तर प्रदेश का संपर्क कटा

Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Parvati river water level rises, Rajasthan-Uttar Pradesh connection cut off
पार्वती नदी में पानी आने से मनियां जाने वाले रास्ते पर बनी रपट पर तीन फुट की ऊंचाई पर बह रहा पा
सैंया/लादूखेड़ा। राजस्थान स्थित आगई बांध के चार मोरी गेट खोले जाने से राजस्थान सीमा से लगे कुसैड़ा और जसुपुरा गांव के पास बनी रपटों पर तीन फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है, जिससे मनियां जाने का मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो आवागमन रोकने के लिए वाहनों को लगातार वापस कर रहा है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण राजस्थान के मनियां शहर के साथ होने वाला स्थानीय व्यापार पूरी तरह ठप पड़ गया है। इसके अलावा कुसैड़ा, जसुपुरा, पट्टी और बाबुकापुरा आदि गांवों के स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है, जो मनियां पढ़ने जाते थे। वहीं, नदी किनारे स्थित खेतों में खड़ी फसलों के जलमग्न होने से उनके नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed