फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parking attendant kidnapped incident took place near police post Bajrang Dal was written on car

UP News: पार्किंग कर्मी का अपहरण, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात...कार पर लिखा था बजरंग दल

Sun, 29 Sep 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

आगरा में एक पार्किंग कर्मी का अपहरण कर लिया गया। जिस कार से उसे ले गए, उस पर बजरंग दल लिखा हुआ था। चौकी के सामने हुई इस वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। 
 

विज्ञापन
Parking attendant kidnapped incident took place near police post Bajrang Dal was written on car
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामबाग पुलिस चौकी के समीप से शुक्रवार दोपहर बजरंग दल लिखी कार में सवार 4-5 युवकों ने पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी को अगवा कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। कार की घेराबंदी होने पर आरोपी उसे टूंडला थाने के सामने छोड़कर भाग गए। थाना एत्माद्दाैला में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन







 

वारदात दोपहर 2 बजे की है। फाउंड्री नगर निवासी राजा खान रामबाग पार्किंग पर कर्मचारी हैं। वह खाना खाने रामबाग पुलिस चाैकी के पास आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि तभी नीले रंग की एक कार आई। उस पर बजरंग दल लिखा था। कार से 4-5 युवक उतरे। एक के पास डंडा भी था। उन्होंने पकड़ लिया। विरोध करने पर पीटा और कार में बैठा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शोर सुनकर भीड़ जुट गई। भीड़ में ही किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर एत्मादपुर पुलिस को अलर्ट किया गया। बाद में टूंडला क्षेत्र में थाने के पास आरोपी राजा को छोड़कर चले गए। सूचना पर थाना एत्माद्दाैला पुलिस पहुंची और अपहृत को ले आई।

 
विज्ञापन

अपहरण और मारपीट का केस
थाना एत्माद्दाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजा पर आरोपी किसी परिचित की पिटाई का आरोप लगा रहे थे। राजा के भाई शरीफ उर्फ गुड्डू की तहरीर पर मारपीट और अपहरण की धारा में केस दर्ज किया गया है। इसमें कुबेरपुर निवासी जाबार, मयंक ठाकुर, रावी चाैहान, छोटू व अन्य आरोपी हैं। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी एक युवक की पत्नी काफी समय से लापता है। इसमें राजा पर आरोप लगाए गए थे। राजा का एक रिश्तेदार बदमाश बताया गया है। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों के बारे में पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed