{"_id":"5f8889978ebc3e9b8a15a2d5","slug":"park-mainpuri-news-agr4638527139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद खुला लोहिया पार्क, पहले दिन पहुंचे आठ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने बाद खुला लोहिया पार्क, पहले दिन पहुंचे आठ लोग
विज्ञापन
लोहिया पार्क
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते छह माह से बंद लोहिया पार्क का बृहस्पतिवार को ताला खुला। उद्यान विभाग ने स्क्रीनिंग के बाद ही पार्क में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। पार्क खुलने के बाद पहले दिन आठ लोग ही पहुंचे। धीरे-धीरे इस संख्या में सुधार की संभावना है।
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अप्रैल में लोहिया पार्क बंद कर दिया गया था। सुबह टहलने के लिए आने वाले लोगों को गेट से ही लौटा दिया जाता था। उद्यान विभाग ने बृहस्पतिवार को पूरी तैयारी के साथ पार्क खोला। पार्क में प्रवेश के लिए जहां मास्क अनिवार्य किया गया है तो वहीं गेट पर ही हाथ सैनिटाइज कराए गए। प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर उसकी जानकारी कर्मचारी द्वारा रजिस्ट में दर्ज की गई। विभाग जहां लोगों को जानकारी कम होने की बात कह रहा है तो वहीं लोग इसे कोरोना संक्रमण से डर बता रहे हैं।
पार्क स्थित ओपन जिम के लिए अभी करना होगा इंतजार
लोहिया पार्क तो लोगों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन पार्क स्थित ओपन जिम के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल जिम में उपलब्ध मशीनों को लोग छुएंगे तो कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए अभी जिम बंद ही रहेगी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
लोहिया पार्क लोगों के लिए खोल दिया गया है। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सभी लोग नियमों का पालन करें
अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।