फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents' uproar over school opening late

देरी से विद्यालय खुलने पर अभिभावकों ने रसूलाबाद में किया हंगामा

Mon, 07 Mar 2022 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Parents' uproar over school opening late
टूंडला। उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद देर से खुलकर जल्दी बंद हो जाता है। सोमवार को 9.30 बजे तक विद्यालय नहीं खुला तो ग्रामीण लामबंद हो गए और हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तो वहीं मोटा वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षक सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। सोमवार को प्रावि समय पर नहीं खुला तो ग्रामीण प्रसपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह निषाद के नेतृत्व में स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों को देख रसोइया ने विद्यालय खोला, लेकिन एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शिक्षकों के पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने उनसे सवाल-जबाव करते हुए हंगामा किया। विद्यालय में सफाईकर्मी के स्थान पर रसोइया झाड़ू लगाती नजर आई। सुबह करीब 10 बजे प्रार्थना हुई जिसमें मात्र चार बच्चे सम्मलित हुए। पंजीकृत 93 बच्चों में से मात्र 15 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने बीएसए से विद्यालय समय से खुलवाने की मांग की है। मांग करने वालों में चिनूराम, पूरन सिंह, सत्य प्रकाश, हरि वंश, मलखान सिंह, मुंशीलाल, राजेश कुमार, निरंजन सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रतिदिन समय से खुलता है। कभी कभार मार्ग में अवरोध के चलते लेट होना अलग बात है। आज मिड डे मील भोजन के लिए सब्जी खरीदने में देरी हो गयी थी।
जयश्री मौर्या, प्रधानाध्यापिका, उप्रा विद्यालय रसूलाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed