फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parents of the married woman placed the dead body on the road and blocked it

Agra: विवाहिता की लाश को सड़क पर रख लगाया जाम, तीन घंटे तक नहीं हिले मायके वाले; बोले- इंसाफ चाहिए

Sat, 20 Jan 2024 11:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 11:38 PM IST
सार

विवाहिता का शव सड़क पर रखकर मायके वालों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे तक चले हंगामे के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वसान देकर जाम खुलवाया।
 

विज्ञापन
parents of the married woman placed the dead body on the road and blocked it
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद कस्बे की एक विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित बाकलपुर गांव के पास शनिवार को ग्रामीणों ने मृतका लक्ष्मी देवी का शव सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीण महिला के ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता मोहन सिंह ने बताया कि बेटी लक्ष्मी की शादी दो वर्ष पहले धिमिश्री निवासी कृष्णा के साथ की थी। कुछ समय बाद वह धिमिश्री से आकर शमसाबाद कस्बा के धमैना रोड पर रहने लगे। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


अस्पताल में रखी थी लाश
शुक्रवार की सुबह ससुराल से फोन आया कि लक्ष्मी की लाश अस्पताल में रखी है उसे ले जाओ। बेटी के मृत होने की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बाद में ससुराल गए तो घर का ताला लगा हुआ था। जानकारी हुई कि लक्ष्मी को घर में फंदा लगाकर मार दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज हत्या का आरोप
मायके वाले ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी फतेहाबाद, एसीपी फतेहाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।


मुकदमा किया गया दर्ज
एसीपी फतेहाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पिता मोहन सिंह की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed