{"_id":"5dd136f08ebc3e54e37914ee","slug":"parcel-vehicle-caught-fire-on-khandari-overbridge-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खंदारी ओवरब्रिज पर पार्सल वाहन बना आग का गोला, हाईवे पर थम गई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खंदारी ओवरब्रिज पर पार्सल वाहन बना आग का गोला, हाईवे पर थम गई रफ्तार
Mon, 18 Nov 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पार्सल वाहन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदारी ओवरब्रिज पर रविवार शाम को पार्सल वाहन में आग लग गई। चालक ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ओमेक्स मॉल से वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया। इस कारण सर्विस रोड पर भी जाम लग गया। दमकल ने पहुंचकर वाहन में लगी आग पर काबू पाया। हाईवे पर एक घंटे बाद वाहनों का संचालन शुरू हो सका।
घटना शाम तकरीबन 4:30 बजे की है। बेलनगंज से कोरियर कंपनी की पार्सल वैन को चालक अरुण कुमार लेकर गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित कोरियर कंपनी के आफिस जा रहा था। वैन में कोरियर के पैकेट में जूते के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था।
खंदारी फ्लाईओवर पर वैन में अचानक आग लग गई। वाहन के पीछे से लपटें निकलता देखकर एक बाइक सवार ने चालक को बताया। मगर, चालक ने जब ध्यान नहीं दिया। कुछ ही देर में आग चालक के केबिन तक पहुंच गई। इस पर चालक ने वाहन को रोकने के बाद कूदकर खुद को बचाया। वाहन में आग लगता देखकर हाईवे पर वाहन रुक गए।

हाईवे-सर्विस रोड पर लगा जाम
सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वैन के पास से वाहनों को हटा दिया। वाहनों को ओमेक्स मॉल के पास कट से सर्विस रोड से होकर निकालना शुरू कर दिया। इससे सर्विस रोड पर जाम लग गया। खंदारी चौराहे से लेकर भगवान टाकीज तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बाद में दमकल ने पहुंचकर वैन में लगी आग को काबू किया। तकरीबन एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। चालक से पूछताछ की जाएगी।
आग बुझाने के लिए लोगों ने किया प्रयास
कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। एक आरओ वाटर की गाड़ी से बोतल लाकर लोगों ने पानी डाला। इससे आग बुझ गई। लोगों ने पार्सल निकालने शुरू किए तो फिर से आग भड़क गई। इस पर लोग भाग गए। अग्निकांड में काफी पार्सल जल गए।