फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parashurama Procession was taken out with great pomp and show in Agra

Agra: धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा, ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र; 1108 दीपों से हुई महाआरती

Wed, 22 Apr 2026 10:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 10:03 PM IST
सार

परशुराम शोभायात्रा का कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुभारंभ हुआ। भगवान परशुराम चौक पर 1108 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का समापन सूर वाटिका (सेंट्रल पार्क) पर सम्मान समारोह के साथ हुआ।

विज्ञापन
Parashurama Procession was taken out with great pomp and show in Agra
परशुराम शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क से चतुर्थ परशुराम शोभायात्रा श्री परशुराम सेवा चरण सेवक की ओर से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने की। उनके साथ मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी भी उपस्थित थे। लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यात्रा संयोजक आशीष मिश्रा व हरिओम शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन आवास विकास क्षेत्र में किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी मैया, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, सालासर बालाजी, ब्रह्मा-विष्णु महेश कि झांकियां सहित 31 झांकियां ने सामाजिक संदेशों के साथ समरसता का संदेश दिया। चरण सेवक कैलाश नारायण मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर 1108 दीपों से महाआरती का आयोजन किया। शोभायात्रा का समापन सूर वाटिका (सेंट्रल पार्क) पर सम्मान समारोह के साथ हुआ।
विज्ञापन


 

तीन डोले बने आकर्षण का केंद्र 
चरण सेविका मोहिनी शर्मा एवं बबीता पाठक ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण के रूप में अलौकिक भगवान परशुराम, उज्जैन के महाकाल महादेव और खाटू नरेश के तीन डोले रहे। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर ब्रज की प्रसिद्ध मथुरा की मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर डमरू टीम ने परशुराम जन्मोत्सव पर विशेष प्रस्तुति दी और गऊ पूजन किया गया। स्वागत मदन मोहन शर्मा एवं अभिषेक शुक्ला ने किया। इस मौके पर भाजपा महानगर युवा मोचा अध्यक्ष शैलू पंडित, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद नितेश भारद्वाज, करन गर्ग, मोहिनी शर्मा, मानव गौरव शर्मा, विनोद गर्गाचार्य, विष्णु पाराशर, मुकेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।

 

सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर मर्यादा बनाए रखना आवश्यक: अलंकार अग्निहोत्री
परशुराम कुटुंब शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी आए थे। उन्होंने आवास विकास कालोनी स्थित परशुराम चौक पर हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी घटना समाज में सौहार्द को प्रभावित करती है। सार्वजनिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की। कहा कि प्रशासन को निष्पक्षता के साथ सभी पक्षों को सुनकर कार्य करना चाहिए। अग्निहोत्री ने शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed