फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paras Hospital Ambulance Network Challenge For Corona Virus

Corona Virus: श्री पारस हॉस्पिटल का एंबुलेंस नेटवर्क बना चुनौती, 11 जिलों से लाते थे मरीज

Wed, 22 Apr 2020 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Paras Hospital Ambulance Network Challenge For Corona Virus
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के लिए श्री पारस हॉस्पिटल से जुड़े उन एंबुलेंस चालकों को ढूंढना चुनौती बन गया है जो आगरा देहात सहित 11 जिलों से मरीज लेकर आते थे। बड़ी संख्या में मरीज झोलाछापों के पास से आते थे। ये एंबुलेंस चालक हॉस्पिटल के न तो रिकॉर्ड में हैं और न ही स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से इनका ब्योरा है।
विज्ञापन


हॉस्पिटल के संपर्क से 80 से ज्यादा लोग संक्रमित होने के बाद इन्हें ढूंढना जरूरी हो गया है। आगरा, मथुरा सहित कई जिलों के डीएम ने बाकायदा अपील जारी कर उन सभी लोगों से खुद जांच के लिए सामने आने के लिए कहा था जो पारस हॉस्पिटल में 22 मार्च से छह अप्रैल के बीच गए हों या फिर वहां से आए मरीज के संपर्क में आए हों। प्रशासन ने ऐसे 90 लोग खोजे। अब एंबुलेंस चालकों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन


आगरा देहात, मथुरा, एटा, कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, औरैया, कन्नौज तक से मरीज श्री पारस हॉस्पिटल लाए जाते थे। इन चालकों की तलाश के लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया
एसएसपी बबलू कुमार ने श्री पारस हॉस्पिटल के सीधे संपर्क में आए लोगों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। क्राइम ब्रांच के सदस्य उन तीमारदारों को फोन कर रहे हैं जो एंबुलेंस लेकर गए। एंबुलेंस चालकों से जिन लोगों की बात हुई, उनके फोननंबर जुटाए गए हैं। हॉस्पिटल का स्टाफ जिन गाड़ियों से आता-जाता था, उनका भी पता किया जा रहा है। स्टाफ के सदस्य फिरोजाबाद से आते थे। इनमें से सात संक्रमित मिल चुके हैं।

हॉस्पिटल के संपर्क में आए लोग किए जा रहे चिह्नित
मैनपुरी में आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क में आए लोगों की घर-घर जाकर तलाश की जा रही है। इनमें एंबुलेंस चालकों को भी तलाशा जा रहा है। टीमें घर-घर जाकर मकान के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्य, एक माह पहले तक आगरा इलाज के लिए गए सदस्यों का विवरण, चिकित्सक का विवरण मालूम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed