फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   paper of biology leak in mathura

मथुरा में अब इस विषय का पेपर हो गया आउट, ये हुई चूक

Tue, 06 Mar 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Mar 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
paper of biology leak in mathura
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अब इंटर जीव विज्ञान द्वितीय का पेपर आउट हो गया है। पांच मार्च को जीव विज्ञान प्रथम का प्रश्नपत्र था, लेकिन छाता के राजकीय हाईस्कूल तूमौला में सात मार्च को होने वाला द्वितीय का पेपर बांट दिया गया था। 
विज्ञापन


अब 74 परीक्षा केंद्रों पर बदले हुए प्रश्नपत्र से परीक्षा कराई जाएगी। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर सेंटर को पांच साल के लिए डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन


मथुरा में पांच मार्च सोमवार को इंटर जीव विज्ञान प्रथम की परीक्षा थी। इस दिन छाता के राजकीय हाईस्कूल तूमौला में जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का पैकेट खुल गया। यह पेपर छात्रों में बांट भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर पढ़ने के बाद जब कक्ष निरीक्षक से द्वितीय प्रश्न पत्र बंटने की बात कही तो सभी को खामोश करते हुए चुपके से सभी से यह प्रश्नपत्र वापस ले लिया गया। 

आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक महेंद्र प्रताप बैनीवाल ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए छात्रों को भी सख्त हिदायत दी कि इस बात का जिक्र वह किसी से न करें। 

लेकिन, मंगलवार दोपहर बाद किसी ने डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे के फोन पर इस बात की जानकारी दी। इस पर कंट्रोल रूम से टीम लेकर डीआईओएस विद्यालय पहुंचे, यहां मामला सही पाया गया। 

हुई ये कार्रवाई 

डीआईओएस डा.अरुण कुमार दुबे ने बताया केंद्र व्यवस्थापक महेंद्र प्रताप बैनीवाल को हटाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। वहीं केंद्र को पांच साल के लिए डिबार करने की संस्तुति की गई है। 

पूजा गौतम को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले मगोर्रा में गणित द्वितीय का पेपर भी लीक हो चुका है। राजकीय हाईस्कूल तूमौला में इंटर जीवविज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र कोड संख्या 00688 लीक हुआ था। 

इस कोड का प्रश्नपत्र जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर था। डीआईओएस ने बताया कि बुधवार को परीक्षा के लिए दूसरा प्रश्नपत्र मंगाया गया है। अब 74 परीक्षा केंद्रों पर बदले पेपर से परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed