फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panwari incident: 32 people involved in Akola violence released from jail

पनवारी कांड : अकोला हिंसा के 32 लोगों की जेल से हुई रिहाई

Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Panwari incident: 32 people involved in Akola violence released from jail
आगरा। सिकंदरा के गांव पनवारी में 34 साल पहले हुए बवाल के बाद अकोला में भड़की हिंसा में 32 दोषियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बृहस्पतिवार रात उन्हें जेल से रिहा किया गया। दर्जनों गाड़ियों से लोग जेल के गेट पर पहुंच गए थे। जेल से बाहर आते ही सभी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



सिकंदरा के गांव पनवारी में 22 जून 1990 को अनुसूचित जाति के परिवार की बेटी की बरात चढ़ाने के विवाद में बवाल हुआ। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में भी हिंसा भड़क गई थी। 24 जून 1990 को कागाराैल के अकोला में भी हिंसा हुई थी। एक महिला की माैत हो गई थी और 150 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


इस मामले में 35 लोगों को दोषसिद्ध किया गया था। पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कागाराैल में भड़की हिंसा के 32 अपीलकर्ताओं की दोषसिद्धि को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहाई के दौरान जेल के गेट पर विधायक चाैधरी बाबूलाल, रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर व अन्य पहुंच गए थे। जेल से बाहर आने पर लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर, भाजपा नेता रामेश्वर सिंह, सपा नेता सुरेंद्र चाैधरी, गजेंद्र सिंह नरवार, रंजीत चाैधरी, निर्मल चाहर, अवधेश सोलंकी, सतवीर सिंह रावत, हुकुम सिंह, यशपाल चाहर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed