{"_id":"656c4af38cb783c3630e3dad","slug":"pantry-car-manager-making-tea-with-electric-rod-in-train-arrested-rpf-took-action-on-mechanic-information-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: ट्रेन की पेंट्रीकार में बिजली की रॉड से बन रही थी चाय, मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: ट्रेन की पेंट्रीकार में बिजली की रॉड से बन रही थी चाय, मैनेजर गिरफ्तार
Sun, 03 Dec 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:01 PM IST
सार
एसी मैकेनिक ने आरपीएफ को बताया कि पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा अनाधिकृत रूप से एसी के इलेक्ट्रिक पैनल में इलेक्ट्रिक रॉड लगा ली है। इसके द्वारा चाय बनाई जा रही है, इससे आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद जा रही ट्रेन के एसी पैनल में अनाधिकृत रूप से इलेक्ट्रिक रॉड लगाकर चाय बना रहे पेंट्रीकार मैनेजर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन के एसी मैकेनिक के विरोध पर दोनों में विवाद हुआ। ट्रेन में आग लगने की संभावना पर मैकेनिक की सूचना पर आरपीएफ एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने पेंट्रीकार मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
शनिवार को पटना से अहमदाबाद जा रही साप्ताहिक ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही थी। इस बीच ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-11 में एसी के असिस्टेंट मैकेनिक एवं पेंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो रहा था। एसी मैकेनिक ने घटना की जानकारी से रेल अधिकारियों को अवगत कराया। ट्रेन जब टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची तभी सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं अपराधा शाखा की संयुक्त टीम ने ट्रेन के एसी कोच में पहुंच गए। इस दौरान भी ट्रेन में एसी मैकेनिक एवं पेंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो रहा था।
एसी मैकेनिक ने आरपीएफ को बताया कि पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा अनाधिकृत रूप से एसी के इलेक्ट्रिक पैनल में इलेक्ट्रिक रॉड लगा ली है। इसके द्वारा चाय बनाई जा रही है, इससे आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आरपीएफ ने पड़ताल की तो मामला सही पाया गया तथा पेंट्रीकार मैनेजर सोनू कश्यप निवासी नटवर नगर धोली प्याऊ, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ कंपनी कमांडर अमित चौधरी ने बताया कि मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।